आप जिलाधिकारी नियुक्त हुए हैं। जिले की कानून व्यवस्था और विकास कार्य आपके भरोसे हैं। आप पुलिस और अभियोजन एजेंसी के प्रमुख हैं। जिला प्रशासन के प्रमुख होने के नाते, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखना आपका कार्य है। आप जनता और सरकार के बीच एक जोड़ने बाला सेतु हैं। नीतियों का निष्पादन और सरकार द्वारा समय-समय पर बनाए गए नियमों / विनियमों का संचालन जिलाधिकारी करता है। जिले के प्रशासन के साथ-साथ नागरिक प्रशासन, विकास, पंचायत, स्थानीय निकायों आदि क्षेत्रों से जुड़ी कई जिम्मेदारियां हैं। जिला प्रशासन के प्रमुख, नागरिक प्रशासन के कार्यकारी प्रमुख हैं। जिले के विभिन्न विभागों के मार्गदर्शन और समन्वय जैसे नगरपालिका समितियां, बाजार समितियां, पंचायत समितियां, विकास खण्ड और जिला परिषद प्रशासन है। वहीं ग्रामीण विकास योजनाओं के निष्पादन भी महत्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, जिला चुनाब अधिकारी के रूप में समय-समय पर आयोजित सभी चुनावों के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित कराने की भी आपकी जिम्मेदारी है। दशवर्षीय जनगणना में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला राजस्व अधिकारी के रूप में, विकास संबंधित सभी कार्य और पंचवर्षीय योजनाएं तथा स्थानीय विकास कार्य आपका महत्वपूर्ण दायित्व है।
- यदि आप एक जिले के जिलाधिकारी हैं, तो आपकी प्रमुख जिम्मेदारी क्या है?
- जिलाधिकारी के रूप में विकास संबंधी कार्य क्या-क्या हैं?
- ग्रामीण विकास संबंधी प्रमुख दायित्व कौन-से हैं?
- जिला चुनाव अधिकारी के रूप में प्रमुख दायित्व क्या है?
- आपकी दृष्टि में एक जिलाधिकारी को कौन-कौन सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?