हाल में आपको एक ज़िले के जिला विकास अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। उसके बाद जल्दी ही आपने पाया कि आपके ज़िले के ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को स्कूल भेजने के मुद्दे पर काफ़ी तनाव है। गाँव के बड़े महसूस करते हैं कि अनेक समस्याएँ पैदा हो गई हैं क्योंकि लड़कियों को पढ़ाया जा रहा है और वे घर के सुरक्षित वातावरण के बाहर कदम रख रही हैं। उनका विचार यह है कि लड़कियों की न्यूनतम शिक्षा के साथ जल्दी से शादी कर दी जानी चाहिए। शिक्षा के बाद लड़कियाँ नौकरी के लिए भी स्पर्द्धा कर रही हैं, जो परंपरा से लड़कों का अनन्य क्षेत्र रहा है, और पुरुषों में बेरोज़गारी में वृद्धि कर रही हैं। युवा पीढ़ी महसूस करती है कि वर्तमान युग में, लड़कियों को शिक्षा और रोज़गार तथा जीवन-निर्वाह के अन्य साधों के समान अवसर प्राप्त होने चाहिए। समस्त इलाका वयोवृद्धों और युवाओं के बीच तथा उससे आगे दोनों पीढ़ियों में स्त्री-पुरुषो के बीच विभाजित है। आपको पता चलता है कि पंचायत या अन्य स्थानीय निकायों में या व्यस्त चौराहों पर भी, इस मुद्दे पर गरमागरम वाद-विवाद हो रहा है। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि एक अप्रिय घटना हुई है। कुछ लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई जब वे स्कूलों के रास्ते में थीं। इस घटना के फलस्वरूप कई सामाजिक समूहों के बीच झगड़े हुए और कानून तथा व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। गरमागरम वाद-विवाद के बाद बड़े-बूढ़ों ने लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति न देने और जो परिवार उनके हुक्म का पालन नहीं करते हैं, ऐसे सभी परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का संयुक्त निर्णय ले लिया।
a. लड़कियों की शिक्षा में व्यवधान डाले बिना, लड़कियों की सुरक्षा को सुरक्षित करने के लिए आप क्या कदम उठाएँगे?
b. पीढ़ियों के बीच संबंधों में समरसता सुनिश्चित करने के लिए आप गाँव के वयोवृद्धों की पितृतंत्रात्मक अभिवृत्ति का किस प्रकार प्रबंधन का और ढालने का कार्य करेंगे? (250 words) [UPSC 2015]
लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय
a. लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कदम:
b. पीढ़ियों के बीच समरसता सुनिश्चित करने के उपाय:
इन उपायों के माध्यम से, आप लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं और पीढ़ियों के बीच समरसता को बढ़ावा दे सकते हैं।