प्रश्न का उत्तर अधिकतम 50 शब्दों/ 5 से 6 पंक्तियाँ में दीजिए। यह प्रश्न 05 अंक का है। [MPPSC 2020]
पारदर्शिता के परिणाम क्या हैं ?
Lost your password? Please enter your email address. You will receive a link and will create a new password via email.
Please briefly explain why you feel this question should be reported.
Please briefly explain why you feel this answer should be reported.
Please briefly explain why you feel this user should be reported.
जवाबदेही और पारदर्शिता किसी भी लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था के बुनियादी मूल्य हैं। पारदर्शिता वह गुण है जिसे आसानी से देखा जा सकता है, जबकि व्यवसाय या शासन के संदर्भ में पारदर्शिता का अर्थ खुलापन और ईमानदारी है।
पारदर्शिता के बहुत से शाब्दिक तथ्यात्मक परिणाम हैं:
पारदर्शिता के परिणाम
1. विश्वसनीयता में वृद्धि
पारदर्शिता से संस्थाओं की विश्वसनीयता बढ़ती है। जैसे, सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में स्पष्ट जानकारी देना लोगों का विश्वास जीतता है।
2. बेहतर निर्णय प्रक्रिया
जब जानकारी सार्वजनिक होती है, तो निर्णय बेहतर होते हैं, जैसे व्यापार में निवेशकों को सही जानकारी मिलती है।
3. भ्रष्टाचार में कमी
जब अधिकारी अपने कार्यों के लिए उत्तरदायी होते हैं, तो भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है।
निष्कर्ष
पारदर्शिता से विश्वास और सहयोग बढ़ता है।